इधर सै ढफली उधर नगाड़ा, देख इलैक्सन का रौला.
लुच्चों का जम गया अखाड़ा, देख इलैक्सन का रौला.
मंतरीपद की चौद्धर म्हं जो चौड़े-चौड़े हांडै थे,
ढील्ला पड़ग्या उनका नाड़ा, देख इलैक्सन का रौला.
दल-दल म्हं कितने दलबदलू टिकट खैंच कै सफल हुए,
निष्ठा का तो भाग सै माड़ा, देख इलैक्सन का रौला.
चार दिनों की दारू-बांट नै दिन-धंदे बरबाद करे,
चौपाल्लों का होया कबाड़ा, देख इलैक्सन का रौला.
गलियों-गलियों, माइक-माइक, मंच-मंच, नेता-नेता,
रोज-रोज का होग्या खाड़ा, देख इलैक्सन का रौला.
मन्नै देदो वोट, मैं थारी चांदी-चांदी कर द्यूंगा,
चूहा बिल तै लिकड़ दहाड़ा, देख इलैक्सन का रौला.
राजनीत इस दौर 'मौदगिल' कल्चर तै ऊंची होगी,
बिल्ली नै न्यूं शेर पछाड़ा, देख इलैक्सन का रौला.
--योगेन्द्र मौदगिल
http://signup.wazzub.info/?lrRef=4959b
14 वर्ष पहले
