behavior="scroll" height="30">हिन्दी-हरियाणवी हास्व्यंग्य कवि सम्मेलन संयोजक एवं हिन्दी-हरियाणवी हास्व्यंग्य कवि योगेन्द्र मौदगिल का हरियाणवी धमाल, हरियाणवी कविताएं, हास्य व्यंग्य को समर्पित प्रयास ( संपर्कः o9466202099 / 09896202929 )

बुधवार, 15 अक्तूबर 2008

एक बै की बात......

एक बै की बात
प्यारे भाईयों और मेरी भाभियों
या लगभग साच्ची बात सै
इसमैं एक पहेली बी सै
बूझण आलै नै जरमनी के दो लट्ठ इनाम मैं मिलेंगें

उन दिनों ताऊ की नाई की दुकान थी
एक दिन ताऊ मजे मैं अपने गाहक के बाल बणा रहया था तो एक आदमी आया अर बोल्या ताऊ कितने नंबर सै
अर अंदाजा बता दे कितनी देर लगेगी
ताऊ बोल्या भाई घंटा लगेगा
आदमी चला गया

अगले दिन ताऊ फेर मजे मैं अपने गाहक के बाल बणा रहया था तो वही आदमी फेर आया अर बोल्या ताऊ कितने नंबर सै अर अंदाजा बता दे कितनी देर लगेगी
ताऊ बोल्या भाई पौणा घंटा लगेगा
आदमी चला गया

अगले दिन ताऊ फेर मजे मैं अपने गाहक के बाल बणा रहया था तो वही आदमी फेर आया अर बोल्या ताऊ कितने नंबर सै अर अंदाजा बता दे कितनी देर लगेगी
ताऊ बोल्या भाई आधा घंटा लगेगा
आदमी चला गया

अगले दिन ताऊ फेर मजे मैं अपने गाहक के बाल बणा रहया था तो वही आदमी फेर आया अर बोल्या ताऊ कितने नंबर सै अर अंदाजा बता दे कितनी देर लगेगी
ताऊ बोल्या भाई पंदरा मिनट लगेगी
आदमी चला गया

ताऊ नै सोच्चभ यू गाहक रोज आवै अर टाइम बूझ कै चल्या जावै बेठता कोनी के बात सै कोई रास्सा लाग्गै ताऊ नै फौरन अपना छोरा बुलाया अर बोल्या रै छोरे इस आदमी नै देख कै आ अक यू मेरे तै टैम पूछ कै कित जावै सै

छोरा पीछै गया
वापस आया अर उसनै जो ताऊ तै बताया सुण कै ताऊ के होस उड़गे
क्योंकि उसनै बताया अक यो आदमी जो रोज टेम पूछण आवै था
टेम पूछ कै सीधा ताऊ के घरां जावै था

अंदाजा ला कै बताऒ
वो आदमी कौण था
मिलेंगें जरमन के दो लट्ठ
--योगेन्द्र मौदगिल

5 टिप्‍पणियां:

  1. भाई योगेन्दर अगर बतायेगे तो ताऊ लठ्ठ मारेगा, ना बताये तो हारे गे, तो सुनो वो था हमारा भुतनाथ
    शुभ रात्रि

    जवाब देंहटाएं
  2. भाई थम चाहे जो बनाल्यो पर वो माणस तो योगीन्द्र मोदगिल ही था क्योंकि इतनी दूर की कौडी कोई कवि ही ल्या सके सै !

    जवाब देंहटाएं
  3. हमारी खुफिया एजेंसी उसका नाम तो अभी तक नहीं जान पाई है, लेकिन इतना जरूर पता लगा है कि वह फ्रेंच कट दाढ़ी रखता है। पानीपत में रहता है।शब्दों का कारोबारी है। अब भाई रामपुरिया ने जो नाम बताया है, उसमें यह सारे अवगुण हों तो यकीनी तौर पर वही होगा।

    जवाब देंहटाएं
  4. हमारी खुफिया एजेंसी उसका नाम तो अभी तक नहीं जान पाई है, लेकिन इतना जरूर पता लगा है कि वह फ्रेंच कट दाढ़ी रखता है। पानीपत में रहता है।शब्दों का कारोबारी है। अब भाई रामपुरिया ने जो नाम बताया है, उसमें यह सारे अवगुण हों तो यकीनी तौर पर वही होगा।

    जवाब देंहटाएं
  5. योगेंदर जी ये तो बाद में पता चलेगा की वो कौन था..पर आपको ये सब कैसे मालूम !!!!!

    जवाब देंहटाएं

आप टिप्पणी अवश्य करें क्योंकि आपकी टिप्पणियां ही मेरी ऊर्जा हैं बहरहाल स्वागत और आभार भी